डॉ अनिल गोयल, प्रेजिडेंट इंडियन मेडिकल असोसिएशन फरीदाबादडॉक्टर अनिल गोयल मूलत: मोंगा पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन पिताजी की नौकरी के दौरान दक्षिणी हरियाणा में लंबा वक्त गुजारा है। डॉक्टरों के परिवार (पिता, पत्नी, बहन, जीजा, भांजा- सभी डॉक्टर) से संबंध रखने वाले डॉक्टर गोयल ने डॉक्टरों के बीच की सियासत और उनकी समस्याओं को बेहतरीन तरीके से समझा है। पेडिएट्रिक्स में एम.डी. डॉक्टर गोयल सेंट स्टीफन्स हॉस्पिटल दिल्ली, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल, बत्रा हॉस्पिटल दिल्ली और एस्कॉट्र्स हॉस्पिटल फरीदाबाद आदि में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. गोयल की एजुकेशन भटिंडा, चंडीगढ़ और लुधियाना की रही है और वे पिछले लगभग दो दशक से आईएमए में सक्रिय हैं। वह अपनी तरक्की का श्रेय पेरेंट्स और अपनी सक्रियता का श्रेय धर्मपत्नी को देते हैं। पेशे के साथ-साथ डॉ. गोयल ने सोसायटी के विभिन्न तबकों में रसूख पैदा किया है। उनका मानना है कि डॉक्टरों का संगठन मजबूत होना चाहिए क्योंकि डॉक्टर आज सोसायटी के सॉफ्ट टारगेट हैं और उनकी तादाद बेहद कम है। परिवार के इतने सारे लोगों के डॉक्टर होने पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके बच्चे भी इसी प्रोफेशन में जाना चाहेंगे तो उनका कहना था कि नोबल प्रोफेशन है लेकिन यह बच्चों की खुद की इच्छा पर निर्भर करता है वे किस ओर जाना चाहेंगे। वैसे बच्चों का भी इरादा डॉक्टर बनने का ही है। डॉक्टर गोयल नीलम पहनते हैं और उनका फेवरेट कलर पिंक है।