आनंद गुप्ता, प्रिन्सिपल विद्या मन्दिर स्कूल
आनंद गुप्ता शहर के सबसे बड़े मिडिल क्लास स्कूल के प्रिंसिपल हैं, जहां एकसाथ 4000 से ज्यादा स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले श्री गुप्ता का लंबा वक्त मुजफ्फरनगर में गुजरा । पिता स्टेशन मास्टर थे, तो दूर तक जाती रेलगाडिय़ों और उन्हें अनंत तक ले जाती पटरियों से करीबी रिश्ता रहा है। एजुकेशन एम.एससी. फिजिक्स और फिर बी.एड.। उनका एकेडमिक कैरियर THROUGH आउट FIRST डिविजन वाला रहा है। रिसर्च की ओर जाने की इच्छा थी, लेकिन लिमिटेड सीटों के कारण संभव न हुआ। आज भी संभावनाओं वाले किसी स्टूडेंट को देखते हैं तो फ्लैश बैक में पहुंच जाते हैं। डीएवी कॉलेज मुज्जफरनगर में अपने फिजिक्स के लेक्चरर गोविंद राम की सादगी के आज भी मुरीद हैं। उस विद्वान व्यक्ति की सहजता और सरलता आज भी उन्हें प्रभावित करती है। 87 में फिजिक्स लेक्चरर के रूप में विद्या मंदिर जॉइन किया था तब से अब तक लगातार कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ी हैं। साहित्य और क्रिकेट के फैन हैं। कॉलेज से शुरू हुआ बेडमिंटन खेलने का शौक अब भी शाम को उन्हें बैडमिंटन कोर्ट में खींच ले जाता है। उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में अक्सर लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उनकी तमन्ना है कि एक ऐसा सिस्टम बने जिसमें बच्चा जो पढऩा चाहे उसे वह पढऩे को मिले बेशक उसके नंबर कम हों या ज्यादा।